फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   For the past 48 hours, the power supply to 300 villages, including Saurikh town, has been cut off.

Kannauj News: 48 घंटे से सौरिख कस्बे समेत 300 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
For the past 48 hours, the power supply to 300 villages, including Saurikh town, has been cut off.
सौरिख/चपुन्ना। छिबरामऊ में बिजली घर के सामने बिछी सौरिख उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल में शुक्रवार शाम फाॅल्ट आने से 48 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रविवार दोपहर मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी लेकिन 20 मिनट बाद ही दोबारा लाइन में फाॅल्ट आ गया। 48 घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल न होने से 300 गांवों की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


छिबरामऊ से सौरिख बिजलीघर को जोड़ने वाली यह 33 हजार केवी की मुख्य लाइन वर्ष 1965 में बिछाई गई थी। शुरुआत में इस लाइन से केवल सौरिख उपकेंद्र संचालित था, लेकिन लगभग पांच वर्ष पूर्व सकरावा उपकेंद्र को भी इसी पुरानी लाइन से जोड़ दिया गया। दशकों पुरानी जर्जर तारों और अत्यधिक ओवरलोड के कारण लाइन मामूली हवा या झटके से भी जवाब दे जाती है। छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास स्थित 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र से ब्लॉक परिसर तक 400 मीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड केबल के रूप में है। शाम सात बजे इसी केबल में अचानक फाल्ट आ गया।
विज्ञापन

बारिश के बीच विद्युत कर्मियों ने रात में ही मरम्मत का काम शुरू किया। रविवार दोपहर आपूर्ति चालू की गई लेकिन कुछ ही देर में लाइन दोबारा ट्रिप कर गई, जिससे विभाग की मशक्कत पर पानी फिर गया। अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में दोबारा फाल्ट आने से समस्या बढ़ी है। तकनीकी टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। फाॅल्ट को चिह्नित कर जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed