फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Following major Talgram become eve

तालग्राम ब्लाक प्रमुख बनेंगी संध्या

Sat, 06 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Following major Talgram become eve
तालग्राम ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी संध्या यादव का
विज्ञापन
निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। वहीं भगवान देवी ने दो सेट नामांकन पत्र खरीदने के बाद भी पर्चा नहीं दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद सपाइयों ने फूलमालाओं से लादकर आतिशबाजी छुड़ाई।

दोपहर साढ़े 12 बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह यादव की पत्नी संध्या यादव अपने प्रस्तावकों व अनुमोदकों के साथ ब्लाक परिसर पहुंचीं और एआरओ अभिनंदन सिंह को चार सेट देकर पर्चा भरा। नामांकन पत्र जमा करने के बाद तय समय सीमा तक इंतजार किया गया। इस दौरान अन्य कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा।

एकमात्र परचा संध्या यादव का भरे जाने से उनका निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद संध्या यादव के पति गजेंद्र सिंह, सपा विधायक अरविंद सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह यादव को समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया।

इस दौरान विनय श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह, मनोज सिंह यादव, प्रधान रामप्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, जसवंत यादव, संतोष चतुर्वेदी, अमित आशू त्रिपाठी, टिन्नी यादव आदि मौजूद थे। तालग्राम ब्लाक में एकमात्र नामांकन करने वाली सपा प्रत्याशी संध्या देवी शिक्षाशास्त्र से एमए व एमएड तक पढ़ी हैं।

वह वार्ड 45 बिराहिमपुर निजामपुर से निर्विरोध बीडीसी चुनी गई थीं। ब्लाक परिसर में एडीएम संतोष वैश्य, अपर एसपी सुभाष चंद्र शाक्य, बीडीओ पंकज यादव, सीओ बी. बनर्जी, वन क्षेत्राधिकारी एके मिश्रा, गुरसहायगंज कोतवाल संतोष व्यास, तालग्राम एसओ अनवर अहमद भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे।

वहीं विधायक अरविंद सिंह यादव को गेट पर ही रोक दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी दोपहर 12 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। कुछ पल वहां रुककर एएसपी सुभाष शाक्य, एडीएम संतोष वैश्य से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी की। एएसपी को दिशा-निर्देश देने के बाद वह छिबरामऊ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed