{"_id":"677971585b42f391ab09dc7d","slug":"fog-kalindi-that-used-to-come-at-night-came-in-the-morning-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123561-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा : रात में आने वाली कालिंदी सुबह आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा : रात में आने वाली कालिंदी सुबह आई
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
कन्नौज। मौसम के बदले मिजाज और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। प्रयागराज से चलकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शुक्रवार रात आठ बजे कन्नौज आने वाली शनिवार भोर में 3.30 बजे पहुंची। इसके अलावा भिवानी से प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस 7.13 घंटे देरी से दोपहर में स्टेशन पहुंची।
कोहरे की दस्तक के साथ ही ट्रेनों की लेट लतीफी भी शुरू हो गई है। ट्रेनों के देर से आने के कारण सर्दी में यात्रियों को ठिठुरना पड़ रहा है। सबसे अधिक विलंब से कालिंदी एक्सप्रेस चल रही है। रोजाना रात में आठ बजे कन्नौज आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस घंटों विलंब से आई। साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर से साबरमती जाने वाली ट्रेन एक घंटा 57 मिनट, आगरा कैंट से कलकत्ता जाने वाली ट्रेन एक घंटा 46 मिनट देरी से आईं। कामाख्या से उदयपुर सिटी जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटा नौ मिनट देरी से आई।
जयपुर से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस दो घंटा 26 मिनट देरी से कन्नौज स्टेशन पहुंची। रोजाना सफर करने वाले यात्री पैसेंजर ट्रेन से आते और जाते हैं। लखनऊ से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 56 मिनट देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक अंजनी प्रसाद ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।