फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Flood water recedes, now busy in maintaining the household

Kannauj News: बाढ़ का पानी घटा, अब गृहस्थी संवारने में जुटे

Wed, 06 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 06 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Flood water recedes, now busy in maintaining the household
कन्नौज। गंगा नदी के किनारे बसे कई गांव पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से बाढ़ से जूझ रहे थे। गंगा का जलस्तर घटने से गांवों में भरा पानी कम होने लगा है। सड़क किनारे पन्नी तानकर रह रहे लोग अब धीरे-धीरे कर अपने-अपने घर वापसी करने लगे हैं। बाढ़ के पानी ने कासिमपुर गांव के लोगों को तबाह कर दिया है। घर वापसी के बाद भी ग्रामीणों की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। लोग घरों में घुसी गंदगी की साफ सफाई में जुटे हैं।
विज्ञापन




गंगा का जलस्तर बढ़ने से 12 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। बाढ़ के पानी कासिमपुर गांव के सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया था। बाढ़ से बचने के लिए ग्रामीण सड़कों पर पन्नी तानकर गुजर बसर कर रहे थे। घरों में घुसे पानी से ग्रामीणों की गृहस्थी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ग्रामीण दोबारा नए सिरे से जिंदगी की शुरूआत करने में जुट गए हैं। बाढ़ के पानी के साथ आई गंदगी घरों में घुस गई है। लोग घरों की साफ सफाई में जुटे हैं।
विज्ञापन




-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों और कीचड़ ही कीचड़
कासिमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि अब सभी लोग सड़क से हटकर परिवार सहित गांव लौट रहे हैं। गांव लौटे तो चारों ओर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा था। किसी तरह से घरों की साफसफाई कर रहने लायक बनाया। बताया कि कहीं कहीं अभी घरों के बाहर कीचड़ है। जब तक वह सूखेगा नहीं साफ-सफाई नहीं हो सकेगी।



--------------------
हर वक्त सताता था डर

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी जब गांव में घुस गया तो सभी लोग सड़क किनारे पन्नी तानकर रहने लगे। लेकिन हर दम हादसे का डर सताता रहता था। सबसे ज्यादा डर रात के वक्त लगता था। पता नहीं कब कौन सी गाड़ी तंबू पर चढ़ जाए।


--------------------

संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

बाढ़ का पानी घटने के बाद ग्रामीणों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है। गांव के आसपास कई जगहों पर अभी भी पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों को अपने बच्चों की चिंता सता रही है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई बार कैंप लगाया गया था। जिसमें दाद, खाज, खुजली और पेट दर्द के मरीज देखे गए थे। संक्रामक रोग का मरीज सामने की शिकायत मिलती है तो कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed