फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five hopes condition deteriorates

पांच आशाओं की हालत बिगड़ी

Sun, 18 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 18 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five hopes condition deteriorates
बीमार पड़ी आशा। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड तालग्राम के सीएचसी में 72 घंटों से आशाओं का दिन-प्रदर्शन जारी है इससे रविवार को पांच आशाओं की हालत बिगड़ गई। आशाओं ने धरना-स्थल पर खाना बनाना भी शुरू कर दिया है। सोमवार को विनोद दीक्षित अस्पताल में डीएम कार्यालय में आशा बहुएं धरना देंगी। लेकिन सीएचसी तालग्राम में वैक्सीन निकलने की संभावना के चलते 10 आशाएं लट्ठ लेकर तैनात रहेंगी। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी बंद होने के बावजूद आशा बहुएं धरना प्रदर्शन पर डटी रहीं।
विज्ञापन


अब आशाओं ने धरना स्थल पर खाना-पकाकर खाना शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान बनियानी के किरण देवी, मछिया की सिया देवी, चौखटा की ऊषा देवी, रेखा, रीता आदि बीमार हैं। आशाओं का कहना है कि जिला प्रशासन उन्हें अनदेखा कर रहा है। आशाओं की हालत बिगड़ रही है कोई दवा देने नहीं आ रहा है। आशाओं ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानी गई तो वह सरकार के खिलाफ चुनाव में मतदान नहीं करेंगी।
विज्ञापन


आशाओं के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए आशाओं के बुलाने पर भी एमओआईसी डा. अजय यादव सीएचसी नहीं पहुंच रहे हैं। आशाओं की ब्लाक अध्यक्ष विनीता ने बताया कि वह 11 दिनों से एमओआईसी को बुला रहीं है, लेकिन वे नहीं आ रहे हैं। उनकी मांगें न मानी गई तो वह टीकाकरण के बाद प्रसव कक्ष भी बंद करा देंगी। वहीं सभी आशाएं सोमवार को आठ बजे सदर के विनोद दीक्षित अस्पताल में एकत्र होकर कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय तक विरोध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तालग्राम में वैक्सीन के रख-रखाव के लिए 10 आशा बहुएं मौजूद रहेंगी। किसी ने ताला तोड़ा तो वह लट्ठ का प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर विनीता यादव, शांति देवी, प्रेमलता संगठन मंत्री, अमिता पटेल, नीरज कुमारी कोषाध्यक्ष, ममता देवी, मीना, सिया देवी, लक्ष्मी देवी, राजेश्वरी, रीता पाल, सुनीता, निधि, पुष्पा, मीरा, संगीता, मिथलेश आदि मौजूद रहे। सीएचसी तालग्राम में वैक्सीन रूम का ताला बंद होने के कारण कोई रख-रखाव नहीं हो पा रहा है। बिजली भी कम आ रही है।


जनरेटर चलाने की व्यवस्था न होने के कारण उसमें रखी वैक्सीन खराब होने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिजली की कटौती अधिक हो रही है। जनरेटर नहीं चल रहा है। ऐसे में वैक्सीन का तापमान प्रभावित हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed