फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five family handled the case

पांच पारिवारिक मामले निपटे

Mon, 22 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 22 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five family handled the case

रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में नई किरण

विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत पारिवारिक मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने गए। इस मौके पर पांच मामले निपटाकर दंपतियों को खुशी-खुशी उनके घरों को भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी की अगुवाई में आयोजित हुए नई किरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, पूर्व एसपी जेएन यादव, मोहम्मद नईम खां, प्रधानाचार्य मशरूर अहमद, मेहराज बानो और नीलम सिंह चौहान ने सुबह 10 बजे मामलों की सुनवाई शुरू की।

नई किरण में कुल 48 मामले चल रहे थे। एक-एक कर मामलों की सुनवाई के दौरान कई फाइलों में एक पक्ष के न आने पर तारीख आगे बढ़ा दी गई। इस दौरान ठठिया कस्बा निवासी बल्लू पुत्र सुल्तान अली और बरके गांव निवासी शबीना पुत्री मार्फत का विवाद चल रहा था।

वरिष्ठ नागरिकों ने दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद दोनों के गिले-शिकवे दूर कराए। उन्हें साथ साथ रहने के लिए राजी करके घर भेजा। इसी तरह दूसरा मामला ज्योति पत्नी सूर्यकांत निवासी पकरा कन्नौज व सूर्यकांत निवासी रामगंज गुरसहायगंज भी सुना गया। इन्हें भी विवाद शांत कराकर घर भेजा गया।

कांशीराम कालोनी कन्नौज निवासी पूजा पत्नी मुकेश का विवाद उनके सुलतानपुर निवासी पति के साथ था। इस मामले की भी सुनवाई की गई। नागरिकों ने दोनों पक्षों की बातों को सुनकर दोनों की गलती बताई और आदतों में सुधार लाने के लिए कहा। बाद में दोनों लोगों की सहमति हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

इसी तरह इस्माइलपुर गुरसहायगंज निवासी सलाम बेग पुत्री उस्मान का विवाद उनके पति नाजिम पुत्र जावेद निवासी फतेहउल्ला नगर उन्नाव से चल रहा था। दोनों पक्षों की बात वरिष्ठ नागरिकों ने सुनने के बाद उन्हें समझौता कराकर घर भेजा। इसी तरह मोहन नगला छिबरामऊ निवासी पुतई पुत्र रामस्वरूप ने अपने दामाद मुकेश पुत्र श्रीकृष्ण निवासी बसरेहर इटावा की शिकायत की थी।

दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद निर्णय दिया गया कि पुतई अपनी पुत्री को समझा बुझाकर मुकेश के साथ विदा करें। यही नहीं दंपति को बैठाकर वरिष्ठ नागरिकों ने समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed