फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five arrested for theft of lakhs of rupees in temple

मंदिर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 11 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for theft of lakhs of rupees in temple
खुसासे के दौरान एसपी के साथ मौजूद गिरफ्तार बदमाश - फोटो : Amar ujala

कोतवाली क्षेत्र के ऐंकरापुर गांव में स्थित एक बाग में गुरुवार की मध्य रात कोतवाली पुलिस व बदमाशों के एक गिरोह के मध्य हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतर्राज्जीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। छह बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने इनके पास से दो देशी तमंचे, कारतूस व लूट का काफी माल बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने तिर्वा के सिद्धपीठ मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हुई लाखों की चोरी करना कबूला है। साथ ही मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक म्यूजियम में पांच साल पहले हुई लाखों की लूट व हत्या के मामले सहित कई अन्य घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए तिर्वा के सीओ अंबरीष भदौरिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, सर्विलांस टीम व क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। गुरुवार की मध्य रात तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एकरापुर स्थित रामरतन मास्टर के बाग में कुछ बदमाश मौजूद है। इस सूचना पर सीओ के नेतृत्व में तीनो टीमों ने बाग को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाते हुए पांच बदमाशों को पकड़ लिया। तिर्वा कोतवाली लाकर इनसे पूछताछ की। तलाशी के दौरान इनके पास से दो देशी तमंचे कई कारतूस, सोने की चैन, अंगूठी, पाजेब व तोड़ियां बरामद की गईं। बाद में इन अभियुक्तों की निशानदेही पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में हुई चोरी के मामले में दो सोने की नथुनी, बेंदा, झुमकी, चूड़ी, जंजीर, बेसर, चांदी का मुकुट, तीन तोड़ियां, एक चांदी की ईट, चार छोटे बड़े चांदी के छत्र, तीन पीस चांदी के कालरसेट व एक पीतल की बाली बरामद की गई। एसपी के मुताबिक उक्त बदमाश अन्तर्राज्जीय गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमपी के म्यूजियम में डाली थी डकैती, की थी हत्या
एसपी के मुताबिक, इन लोगों ने पांच साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित एक म्यूजियम में डकैती डालकर लाखों के जेवरात लूटे थे। लूटपाट के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की हत्या भी की थी। इसके अलावा उक्त लोगों ने तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के विधईपुर्वा गांव में गत 27 फरवरी की रात किसान बरजोर सिंह के घर में हुई लूटपाट व गत छह फरवरी को तिर्वा कस्बे के कनौजिया मार्केट में जनरल स्टोर व्यवसाई राजीव कनौजिया व इरफान की दुकानों में हुई चोरी तथा कोतवाली क्षेत्र के नजरापुर गांव में गत 26 नवंबर बृजेंद्र सिंह के घर में हुई लाखों की चोरी व 25 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव में एक घर में घुसकर की लाखों के जेवरात की चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकारा है।

ये बदमाश हुए गिरफ्तार
तिर्वा। पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुलेमान उर्फ खलीफा पुत्र बशीर अली निवासी तरीम, थाना सौरिख, वाहिद अली उर्फ बड़े पुत्र असगर उर्फ नत्थू निवासी बेहटा थाना ठठिया, पप्पू जाटव पुत्र पुतई निवासी उस्मानपुर थाना विशुनगढ़, नरेश बंजारा उर्फ राजवीर पुत्र नरपत सिंह निवासी रामनगर थाना ठठिया को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इन बदमाशों से चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में कन्नौज शहर के हरदेवगंज मोहल्ला निवासी सराफा व्यवसायी अमन वर्मा पुत्र राजीव वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है।


ये बदमाश भागे
तिर्वा। मुठभेड़ के दौरान कुअंरपाल बंजारा पुत्र नरपत सिंह बंजारा निवासी रामनगर थाना ठठिया, राजीव उर्फ राजू पुत्र रामबाबू निवासी मलहौसी थाना बेला जनपद औरैया, राजवीर वर्मा पुत्र हवलदार निवासी मलहौसी थाना बेला, अभिनय वर्मा पुत्र राजीव वर्मा निवासी मोहल्ला हरदेवगंज कन्नौज भाग निकले हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। उधर, बरामद किए गए जेवर की शिनाख्त के लिए अन्नपूर्णा देवी मंदिर के पुजारी व विधईपुर्वा गांव के किसान बरजोर सिंह को कोतवाली में लाकर जेवर की शिनाख्त कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed