{"_id":"582b52374f1c1b56368ff022","slug":"first-go-to-the-bank-in-the-fight-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पहले जाने के लिए महिलाओं में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पहले जाने के लिए महिलाओं में मारपीट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लाइन लगवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन में लगी महिलाओं में बैंक के अंदर जाने के लिए मारपीट हो गई। पुलिस महिलाओं को शांत करा लाइन लगवाई। उधर, मंगलवार को बैंक आफ बड़ौदा में रुपये बदलने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी थी। करीब तीन बजे अंदर घुसने के लिए महिलाओं में कहासुनी होने लगी। महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर पीटा।
विज्ञापन
कई महिलाएं धक्का लगने से गिर गईं। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया। उधर, तिर्वा रोड, एसबीआई, बैंक आफ इंडिया, पीएनबी में भारी भीड़ रही। बैंक आफ इंडिया में भारी भीड़ के चलते ग्राहकों को लाइन में खड़ा करने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ीं। उधर, एसबीआई में चार बजे बैंक का गेट बंद कर दिए जाने के बाद भीड़ ने हंगामा काटा। इसके अलावा किसी भी बैंक का एटीएम चालू न हो पाने से भी ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को भी स्थानीय डाकघर में रुपये न आने से दर्जनों लोग लौट गए। वहीं लाइन में लगे भूखे-प्यासे लोगों को पूर्व बसपा विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के पुत्र जुनैद सिद्दीकी ने सभी बैंकों में जाकर लाइन में लगे लोगों को लंच पैकेट और पानी के पाउच वितरित किए। लंच पैकेट वितरित होते देख लोग लाइन तोड़कर पैकेट लेने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान राही नवाज, आकिल खां, देवा गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन