फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   First action for breach of peace, then report, granted bail

Kannauj News: पहले शांति भंग की कार्रवाई, फिर रिपोर्ट, दे दी जमानत

Sun, 18 Feb 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
First action for breach of peace, then report, granted bail
छिबरामऊ। न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान महिला ने अभिलेख फाड़ दिए थे।
विज्ञापन

महिला तो मौके से गायब हो गई, लेकिन उसके साथ आए दो युवकों में से एक को हिरासत में लेकर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी। शुक्रवार को ही पेशकार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उसके बाद शनिवार आरोपी युवक को शांति भंग के मामले में जमानत दे दी गई।

तहसीलदार न्यायिक की न्यायालय में तहसीलदार अभिनव कुमार के निर्णय से असंतुष्ट एक महिला ने आदेश पत्र फाड़ दिए थे। महिला की हिमाकत से न्यायालय में हड़कंप मच गया था। मौके पर मौजूद तहसीलदार के सुरक्षा कर्मियों ने महिला के साथ आए एक युवक को पकड़ लिया, जबकि मौके से महिला व एक अन्य व्यक्ति भाग निकला। तहसीलदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को शांति भंग की कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को ही पेशकार सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने संध्या पत्नी विपिन कुमार, सौरभ पुत्र उमाशंकर व एक अज्ञात के खिलाफ लोक सेवक के समक्ष दस्तावेज फाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को शांति भंग के मामले में हिरासत में लिए गए युवक सौरभ को एसडीएम न्यायालय से जमानत दे दी गई। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed