{"_id":"5fcfbfce8ebc3ecf896842cf","slug":"firing-ka-aaropi-giraftaar-kannauj-news-knp5987860192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम लड़ैता: फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम लड़ैता: फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
छिबरामऊ। लड़ैता गांव में सोमवार की रात शादी समारोह में गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने बंदूक समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फायरिंग में गांव के तीन लोग व एक बराती घायल हुआ था।
बता दें कि ग्राम लड़ैता निवासी रामबाबू शाक्य की पुत्री आरती की शादी थाना बेवर के ग्राम महमूदिया के रंजीत शाक्य पुत्र अनार सिंह के साथ हुई। सोमवार को रात में रामबाबू शाक्य के दरवाजे पर दावत हो रही थी। समय पर बरात गांव पहुंच गई। इसी दौरान दावत खाकर लौट रहे गांव के मुन्नालाल पुत्र मेवाराम व उदयवीर पुत्र नाथूराम के बीच जमीन विवाद को लेकर चल रही रंजिश के चलते कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज व पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि मुन्नालाल ने अपनी बंदूक से फायर झोंक दिया। जिससे भगदड़ मच गई। बरात को गांव के ही बाहर रोक दिया गया। विवाद में उदयवीर व उनकी पत्नी ऊषा देवी, धर्मेंद्र पुत्र महेश चंद्र, महमूदिया निवासी बराती अवधेश सिंह पुत्र जयसिंह फायरिंग में घायल हो गए।
फायरिंग की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मुन्नालाल को बंदूक व कारतूस समेत गिरफ्तार कर सभी घायलों को उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल भेज दिया। जहां से चारों को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुन्नालाल, उसके पुत्र राजीव, बृजेश पुत्र संतोष, भूपेंद्र पुत्र शिवराम सहित दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मुन्नालाल को जेल भेज दिया है।