फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firing between cattle thieves and villagers

मवेशी चोरों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग

Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Firing between cattle thieves and villagers
उधरनपुर गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

छिबरामऊ।  फर्रुखाबाद रोड स्थित उधरनपुर गांव में मवेशी चोरों ने धावा बोल दिया। ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो घेराबंदी की। इस पर मवेशी चोरों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। जवाब में चोरों ने भी फायरिंग की। इसके बाद ग्रामीणों ने एक मवेशी चोर को दबोच लिया। सुबह उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शुक्रवार रात 12:30 बजे आधा दर्जन चोरों ने ग्राम उधरनपुर में धावा बोल दिया। चोरों ने गांव के शिव सिंह यादव की तीन भैंस लोडर पर लाद ली। इस बीच उनकी मां शांति देवी की आंख खुल गई और चोरों को देख उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर चोर ने उन पर जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। इस दौरान वहां उनकी बहू ऊषा देवी और नातिन कंचन भी पहुंच गई। चोरों ने उन पर तमंचा तानकर शोर न मचाने की धमकी दी। इस बीच शोरगुल सुन ग्रामीणों को आता देख चोर भाग गए। चोरों ने ग्रामीणों पर कई बार तमंचे से फायरिंग भी की। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग की, जिससे चोरों के हौसले पस्त हो गए। फिर भी ग्रामीणों ने जानजोखिम में डाल चलते लोडर से दो मवेशियों को उतार लिया, जबकि चोर एक भैंस ले जाने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने काफी दूर तक चोरों को दौड़ाया। कस्बा इंचार्ज शिवराम सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन



मवेशी बाजार से एक युवक को पकड़ा
छिबरामऊ। गांव में चोरी होने के बाद ग्रामीण चोरों की तलाश में जुटे थे। जब ग्रामीण मवेशी बाजार की तरफ पहुंचे तो वहां एक लोडर खड़ा था। इसी वाहन से चोरी होने की आशंका से ग्रामीणों ने उसके चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। यह नजारा देख लोडर चालक के साथ आए लोग वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों उसे एक मकान के बरामदे में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने अन्य चोरों के बारे में काफी जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता सका। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन ग्रामीण चुराई गई भैंस बरामद करने की जिद पर अड़े थे। कस्बा इंचार्ज शिवराम सिंह ग्रामीणों को समझाबुझाकर उस युवक को कोतवाली ले गए।
विज्ञापन


आरोपी ने साथियों के नहीं कबूले नाम
छिबरामऊ। ग्राम उधरनपुर में मवेशी चोर पकड़ने की सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज शिवराम सिंह ने युवक से काफी देर तक पूछताछ की। इस पर उसने अपना नाम राजू पुत्र मुन्नीलाल तिवारी निवासी नईबस्ती कलसान थाना इंदरगढ़ बताया, जबकि उसने अपने साथ मवेशी बाजार आए अन्य लोगों के नाम नहीं बता सका, लेकिन उसने उनका ठिकाना इंदरगढ़ थाने के ग्राम झुलनापुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोसी गांव के भी लोग पहुंचे
छिबरामऊ। ग्राम उधरनपुर में मवेशी चोर पकड़ने की जानकारी पर फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदरियापुर निवासी रनवीर पुत्र विजयबहादुर शाक्य अपने भाई के साथ वहां पहुंच गए। उसने बताया कि रात में ही घर के बाहर बंधी उसकी दो भैंसें भी चोरी हो गई थी। चोर पकड़ने की जानकारी मिलने पर वह यहां चला गया। उसने आशंका जताई कि जिन चोरों ने उसकी भैंस चुराईं हैं। उन्हीं चोरों ने ही इस गांव में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed