{"_id":"6227a62a62427e1848090973","slug":"fire-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp684604215","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने खेल खेल में छप्पर पर लगी आग, पांच घरों की गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने खेल खेल में छप्पर पर लगी आग, पांच घरों की गृहस्थी खाक
विज्ञापन
fire,kannauj,kannauj news
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के खेलते समय एक छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर आसपास के पांच घरों का सामान और बाइक जलकर राख हो गई। गृहस्थी का सामान बचाने में महिला भी झुलस गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहर से सटे अलियापुर के रहने वाले रामशंकर ने बताया कि कुछ बच्चे सुबह घर के बाहर खेल रहे थे। घर के चूल्हे पर खाना बन रहा था, तभी बच्चों के खेलने के दौरान एक बच्चे ने चूल्हे से आग लेकर छप्पर पर फेंक दी। इस बीच जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह से छप्पर में फैल गई। देखते ही देखते पड़ोस के चार और छप्पर आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग से गांव के रामशंकर, बबलू, गुड्डू, पप्पू और अमर सिंह के घर और गृहस्थी के सामान जला है। उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। गृहस्थी का सामान बचाने के प्रयास में रामशंकर की पत्नी रामजानकी झुलस कर घायल हो गईं।