फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fire in moving truck on expressway

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर चलती ट्रक में लगी आग

Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fire in moving truck on expressway
सौरिख। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक गुरुग्राम से पटना की ओर जा रहा था और उसमें पार्सल का लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक हरदीप निवासी बेवर मैनपुरी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने ट्रक के आगे के केबन को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें तेज हो गईं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की भयावहता को देखते हुए आसपास मौजूद लोग और वाहन चालक करीब 100 मीटर दूरी पर खड़े रहे। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा जलकर काफी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन से हटाकर टोल प्लाजा पर खड़ा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed