फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fire in hotel due to leaking cylinder

लीक सिलेंडर से होटल में लगी आग

Fri, 01 May 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 01 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
 fire in hotel due to leaking cylinder
शहर के बाईपास जीटीरोड स्थित राजधानी होटल में दोपहर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में फ्रिज सहित अन्य सामान जलने लगा। कर्मचारियों ने फायर यंत्र से आग को काबू किया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर होटल के पिछले हिस्से में एक शादी समारोह के लिए खाना बनाया जा रहा था। हलवाई सिलेंडर से पकवान तैयार कर रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर की नली लीकेज होने से उसमें आग लग गई। तेज लपटें देख खाना बना रहे कर्मचारी जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी जैसे ही होटल कर्मचारियों को हुई तो वह आग बुझाने वाले यंत्र लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान आग से एक फ्रिज व अन्य सामान जल गया। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर फायर बिग्रेड अधिकारी रामकिशोर राय अपनी टीम व दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में उन्होंने होटल प्रबंधक को निर्देश दिए कि सभी होटल कर्मचारियों को आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए एक तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें जिले भर के होटल, रेस्टोरेंट व हलवाई गीरी का काम करने वाले कर्मियों को बुलाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा होटल के प्रबंधतंत्र को भी आग से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

खाना बनाते लगी आग, युवती की मौत
मानीमऊ/कन्नौज। क्षेत्र के गांव कासिमपुर में गुरुवार देर शाम एक मकान में खाना बनाने के दौरान आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सामान को बचाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई। देरशाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कासिमपुर गांव निवासी चीनी वर्मा की पत्नी रामा देवी रात 9 बजे के करीब खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। उसके शोर मचाने पर पास में चल रहे शादी समारोह में मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।


इस दौरान रामा देवी ने जल रहे सामान को बचाने का प्रयास किया। इससे वह झुलस गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। हादसे में मकान में रखा गेहूं, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी के मुताबिक करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed