{"_id":"6abc0711b42aaa63bb0c1797","slug":"fire-breaks-out-at-bsp-zonal-coordinators-bread-factory-two-suffer-burns-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156910-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बसपा के जोनल कोआर्डिनटर की ब्रेड फैक्टरी में लगी आग, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बसपा के जोनल कोआर्डिनटर की ब्रेड फैक्टरी में लगी आग, दो झुलसे
विज्ञापन
कन्नौज। जलालपुर पनवारा के पास मंगलवार शाम को बसपा के जोनल कोआर्डिनटर नौशाद अली के ब्रेड कारखाने में आग लगने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान फर्रुखाबाद के अमृतपुर निवासी विजय कुमार अवस्थी (36) और जलालपुर पनवारा निवासी शिवम दुबे (26) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे तभी अचानक आग लग गई और वे उसकी चपेट में आ गए। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया और घायलों को बाहर निकाला।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि दोनों मजदूर 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह ब्रेड फैक्टरी बसपा के जोनल कोआर्डिनटर नौशाद अली की है। इसी कारण मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी ने इस तरह की घटना के बारे में जानकारी नहीं दी है। सीओ सिटी सुरेश मलिक को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी।