{"_id":"5908cbe84f1c1be51d440fe9","slug":"fir-will-not-be-registered-on-electricity-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली चोरी पर नहीं होगी एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली चोरी पर नहीं होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 02 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी रोकने के लिए सर्वदा योजना लागू की है। इसके तहत बिजली चोरी पकड़े जाने पर विभाग मौके पर ही कनेक्शन देगा। 20 जून तक विभाग इसी योजना के तहत अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को डिवीजन कार्यालय में अधिशासी अभियंता सुभाषचंद्र सचान ने बताया कि ओवरलोडिंग कम करने और बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सर्वदा (स्पेशल एमनेस्टी फॉर रिस्पॉसिबल वॉलंट्री डिक्लरेशन अभियान) योजना लागू की गई है। 26 अप्रैल से 20 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत डोर टू डोर चेकिंग की जाएगी, जिसमें ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाएगा, जो बिना कनेक्शन बिजली का उपयोग कर रहे हैं। बताया कि ऐेसे उपभोक्ताओं को लोड के हिसाब से तत्काल कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस योजना के तहत बिना कनेक्शन वाले, अनियमित लोड वाले और अनियमित तरीके से बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 रुपये और दो किलोवाट से चार किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं के लिए 100 रुपये पंजीकरण निर्धारित किया गया है। इस दौरान जेई विकास गौतम, वरिष्ठ लिपिक अंजनी कुमार त्रिपाठी, संत कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन