फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR will be on handpumps

हैंडपंप कब्जाने वालों पर होगी एफआईआर

Thu, 20 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 20 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
FIR will be on handpumps
किसान दिवस में मौजूद अफसर व किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। एक सप्ताह के अंदर शार्टसर्किट से हुए फसल के नुकसान का भुगतान कराएं। डीएम जगदीश ने अफसरों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण कराया जाए।

विज्ञापन


मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य जीसी यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष से नील क्रांति योजना प्रारंभ की गई है। किसानों द्वारा निजी भूमि पर तालाब निर्माण कार्य ग्राम सभा के तालाबों के पट्टों के नवीनीकरण व पंजीकरण, हैचरी निर्माण पर विभाग से दी जाने वाली अनुदान धनराशि की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि एपीएल कार्ड धारक 25 प्रतिशत प्रीमियम देकर, बीपीएल कार्ड धारक बिना किसी प्रीमियम भुगतान के अधिकतम पांच बड़े पशुओं व 50 छोटे पशुओं का बीमा करा सकते हैं। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को कार्रदाई संस्था नामित किया गया है। सीडीओ ने किसानों से कहा कि वह लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अधिक धन अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दिनों जिले में कई स्थानों पर शार्टसर्किट से हजारों बीघा फसल राख हो गई थी। इसके क्षतिपूर्ति के भुगतान में अकारण विलंब होता है, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर पीड़ित को भुगतान कर दिया जाए। कुछ लोगों ने शिकायतें की हैं कि तमाम गांवों में लोगों ने सरकारी हैंडपंप के आसपास दीवारें बनाकर उनको निजी उपयोग में ले लिया है। यदि कहीं पर ऐसा जांच के दौरान पाया गया तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी।

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री फसल योजना के बारे में बताया कि इस वर्ष बीमा कंपनी को जिले में अपना कार्यालय खोलने तथा प्रत्येक विकास खंड में अपना एक कर्मचारी नियुक्त करने का निर्देश प्रदेश सरकार ने दिए हैं। इससे अब किसानों को फसल बीमा संबंधी परेशानियों का शिकार नहीं होना पड़ेगा।

कहा कि मक्का उत्पादन को हतोत्साहित करने के लिए इस बार उसके बीज पर कोई अनुदान नहीं दिया गया। जायद की मक्के की वजह से भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है। विगत कुछ वर्षों से कम वर्षा होने के कारण भूगर्भ जल का रिचार्ज भी नहीं हो पा रहा है। पचास फीसदी बाजार से बीज क्रय करके मक्के की खेती की जा रही है।
जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि जिले में जायद की मक्के के निजी कंपनियों द्वारा बेचे जा रहे बीज को प्रतिबंधित करने के लिए शासन को पत्राचार किया जाए। उद्यान विभाग, नलकूप विभाग ने अपनी विभागीय योजनाओं से अवगत कराया।

कृषि वैज्ञानिक डा. अमर सिंह ने किसानों को आम, अमरूद, बेला, आंवला आदि के बाग लगाने के लिए पौध रोपड़ की प्रक्रिया तथा फसल सुरक्षा की जानकारी दी। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी नीरज कटियार, आत्मा के उप निदेशक जेपी भारती, अधिशासी अभियंता पी.राम आदि रहे।


दो दिन में होगा लो वोल्टेज समस्या का निस्तारण
कन्नौज। किसान दिवस में ग्राम आकिलपुर के अखिलेश ने लो वोल्टेज की समस्या रखी। कहा कि लो वोल्टेज से सबमर्सिबल, नलकूप का संचालन नहीं हो पा रहा है। अधिशासी अभियंता ने कहा कि दो दिन में इस समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। किसानों को समाधान योनजा के बारे में बताया गया। घरेलू, औद्यानिक, निजी नलकूप उपभोक्ता लंबित विद्युत बिलों को जमा कर सकते हैं। इसमें उनको मात्र मूल धन जमा करना होगा। उनसे कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed