फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR lodged against two Tantriks for murder, police on the lookout

Kannauj News: दो तांत्रिकों पर हत्या की प्राथमिकी, पुलिस कर रही तलाश

Sat, 07 Feb 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two Tantriks for murder, police on the lookout
गुरसहायगंज (कन्नौज)। अलीपुर जलेसर गांव में तंत्र क्रिया के दौरान एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो तांत्रिकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मृतक रवींद्र (24) हाइड्रोसिफेलस (मस्तिष्क में पानी आना) की बीमारी से पीड़ित था, जिसका न्यूरोलॉजिस्ट से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर जलेसर गांव में बुधवार शाम को बीमार रवींद्र को छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुतियानी निवासी तांत्रिक हरिश्चंद्र और राजसिंह गंगा किनारे ले गए। उन्होंने भूत-प्रेत का साया भगाने के नाम पर युवक को पीटा और गंगा में डुबकी लगवाई। रवींद्र जब अचेत हो गया तो वे उसे घर ले आए और देर रात तक झाड़-फूंक करते रहे। युवक में जब कोई हरकत नहीं हुई तो दोनों तांत्रिक उसका शव घर के बाहर रखकर भाग गए। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंख व छाती में चोटें मिलने और पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। भाई वीरेंद्र की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाई ने बताया कि रवींद्र को एक सप्ताह से सिरदर्द था और उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ लोगों के कहने पर तीन फरवरी को तांत्रिकों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

तांत्रिकता का अंधा कारोबार
इलाके में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर अंधविश्वास का कारोबार आज भी फल-फूल रहा है। कई तांत्रिक चिकित्सा विज्ञान को मजाक बताते हुए दैवीय शक्तियों से चमत्कार करने का दावा करते हैं। रवींद्र की मौत इस अंधविश्वास का एक दुखद उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तैयारी कर रहा था रवींद्र
रवींद्र की शादी अप्रैल में होने वाली थी। परिवार ने उसका रिश्ता तय कर दिया था। इससे पहले वह सिरदर्द की बीमारी का शिकार हो गया और झाड़-फूंक के चक्कर में जान गवां बैठा। परिवार में उसके दो भाई सुरेंद्र और वीरेंद्र हैं, जो खेती व मजदूरी करते हैं।

12 हजार रुपये वसूले, शराब भी मंगाई

भाई वीरेंद्र ने बताया कि तंत्र क्रिया के लिए तांत्रिक हरिश्चंद्र व राज सिंह ने 12 हजार रुपये लिए थे और पूजन सामग्री के साथ शराब भी मंगाई थी। झाड़-फूंक के दौरान रवींद्र के तीनों भतीजे, मझले भाई वीरेंद्र के पुत्र हिमांशु (9), शोभित (7), दिवांशु (6) पास ही खेत में बकरियां चरा रहे थे। जैसे ही तांत्रिकों ने रवींद्र की पिटाई शुरू की, बच्चों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन डर के माहौल में उन्हें चुप करा दिया गया। फिर डर का ऐसा माहौल बना कि बच्चे चाचा को तड़पता देखते रहे पर कुछ कर नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed