{"_id":"6930894855301530ad09f8e8","slug":"fir-lodged-against-dcm-driver-in-businessmans-death-case-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141080-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: व्यापारी की मौत के मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: व्यापारी की मौत के मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तालग्राम। हादसे में व्यापारी और मवेशियों की मौत के मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 28 नवंबर को तिलकापुर गांव के पास हादसा हुआ था। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया था।
जिला इटावा के थाना बसरेहर के ग्राम खरगपुर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि बेटा पंकज, जिला मैनपुरी थाना दान्नाहार नगला बरी निवासी चालक विपिन के साथ कंटेनर लेकर गुवाहटी जा रहा था। 28 नवंबर की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 163 किलोमीटर के करीब कंटेनर खड़ा कर पुत्र और चालक हवा चेक कर रहे थे तभी आगरा के थाना डौकी अंतर्गत ग्राम नगला बेहड़ निवासी चालक हरिशंकर ने लापरवाही से डीसीएम चलाते हुए कंटेनर के पीछे ट्रक मार दी।
हादसे में पुत्र और कंटेनर चालक घायल हो गए थे जबकि डीसीएम में बैठे व्यापारी जिला बलिया थाना भीमपुरा अंतर्गत सैदपुरा निवासी रामदुलारे की मौत हो गई। हादसे में छह-सात मवेशी की मरे थे। साथ में रहे रामलखन और शिवम भी घायल हुए थे। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।