{"_id":"60f079e48ebc3ecd026ea03c","slug":"fir-in-attack-on-bjp-mandal-president-kannauj-news-knp6404185149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले में एफआईआर
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लाक प्रमुख पद पर नामांकन के दौरान भाजपा मानीमऊ मंडल अध्यक्ष पर हमला करने की एफआईआर कोतवाली में दर्ज की गई है। मारपीट, फायरिंग और जान से मार देने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। इसमें 10 नामजद समेत तीस लोगों को आरोपी बनाया गया है।
सदर कोतवाली के गांव जुकइया निवासी व मानीमऊ क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जीवन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को वह 12:45 बजे सदर ब्लाक में पार्टी के प्रत्याशी रामू कठेरिया के नामांकन में अपनी बाइक से जा रहे थे। ब्लाक के पहले ओवर ब्रिज के निकट सुरजीत यादव निवासी रामपुर कन्नौज, राज यादव निवासी शहर के मोहल्ला ठकुराना, योगेंद्र यादव निवासी सिमरापुर कन्नौज, रमेश यादव निवासी अडंगापुर कन्नौज, सोनू दुबे निवासी मोहल्ला यूसुफपुर भगवान कन्नौज, बृजभान सिंह यादव निवासी मोहल्ला मौसमपुर मौरारा कन्नौज,अशोक कुशवाहा निवासी शहर के मोहल्ला भगवानपुर, रंजीत दिवाकर निवासी शहर के मोहल्ला आलमगीर गंज, तौसीफ निवासी शहर के मोहल्ला शेखपुरा, विपिन यादव निवासी शहर के मोहल्ला छपट्टी के अलावा 20 अज्ञात ने लाठी व अवैध असलहों से हमला बोल दिया।
कहा कि मोटर साइकिल से नीचे गिरा लिया। गाली देते हुए तमंचे की बट से पीट दिया। गले में पडे़ भगवा अंगौछे को कसकर जान लेने की कोशिश की। विरोध पर फायरिंग कर दी। ईंट-पत्थर चलाए गए। इससे सड़क से निकल रहे लोगों ने छिपकर जान बचाई। मकानों के दरवाजे और खिड़कियां बंद हो गईं। अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने ललकारा तो आरोपी भाग निकले।