{"_id":"6aa6e856d649cf564007e49b","slug":"fir-against-nine-for-breaking-tethering-pegs-and-assault-kannauj-news-c-214-1-knj1008-156022-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खूंटी तोड़ने और मारपीट में नौ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खूंटी तोड़ने और मारपीट में नौ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
तिर्वा। जमीन की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम की ओर से लगाई गई सीमांकन की खूंटी उखाड़कर फेंकने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रविवार को नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवक ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
कस्बे के इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद शमीम ने बताया कि उनके पिता छोटे अली ने चंदियापुर गांव में चार डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन पर कुछ लोगों की ओर से विवाद किया जा रहा था। इस पर उन्होंने तहसीलदार से शिकायत की थी। तहसीलदार के निर्देश पर 10 सितंबर को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की थी। इसके बाद कब्जा दिलाने के लिए जमीन का सीमांकन कर खूंटी लगाई गई थी।
आरोप है कि चंदियापुर गांव निवासी रिजवान अली, वहीद अली, सोहेल खां, समीर, अनवार, सलीम खां, मुफीद अली, छोटे और सुहेल ने सीमांकन की खूंटी उखाड़कर फेंक दी। शमीम ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।