{"_id":"9963af0befe19e2d3acf1ad627ad6c04","slug":"fill-up-on-four-lane-sprint-kanpur-reduce-the-distance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर भरें फर्राटा, कानपुर की दूरी घटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर भरें फर्राटा, कानपुर की दूरी घटेगी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल तिर्वा-कन्नौज फोरलेन मार्ग पूरा होने पर लोग
विज्ञापन
अपने वाहनों से फर्राटे की स्पीड से आ जा सकेंगे। मौजूदा समय में फोरलेन
निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।
इसी रास्ते पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, मेडिकल कालेज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तिर्वा तहसील, ब्लाक के साथ ही इंदरगढ़, ठठिया, नादेमऊ के अलावा औरैया-इटावा जिले के लोग आते-जाते हैं। इन सभी का सफर सुविधाजनक हो जाएगा। वहीं तिर्वा कस्बे के अंदर फोरलेन रोड बन जाने के बाद अक्सर लगने वाले जाम के झाम से भी लोगों को मुक्ति मिलेगी।
वहीं ठठिया से मकनपुर के बीच अधूरा पड़ा लोहिया पथ बन जाने से इटावा, औरैया व कन्नौज के तिर्वा तहसील क्षेत्र से कानपुर जाने वालों के लिए 10 किमी की दूरी घट जाएगी। मौजूदा समय में लोगों को घूमकर जीटी रोड होते हुए जाना पड़ता है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोहिया पथ बनने से जीटी रोड पर जाम लगने की स्थिति में वाहनों को लोहिया पथ से निकाला जा सकेगा, क्योंकि यह रोड तब बाईपास की भूमिका निभाएगा। लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अंबिका सिंह का कहना है कि शासन से मंजूरी मिल चुकी है। बजट की कोई समस्या नहीं है।