{"_id":"64b591ce86dcfbc10b0ca684","slug":"fighting-between-two-groups-after-molestation-in-the-exhibition-kannauj-news-c-214-1-knj1003-638-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नुमाइश में छेड़खानी के बाद दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नुमाइश में छेड़खानी के बाद दो गुटों में मारपीट
Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
गुरसहायगंज। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों के दो गुटों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। इससे नुमाइश में भगदड़ मच गई। लोगों के बीच बचाव करने पर दोनों गुट एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देकर मौके से चले गए।
रविवार की देर रात ग्राम गदनापुर निवासी एक युवक ने युवती से छींटाकशी कर दी। इसका विरोध उसके परिजनों ने किया जिस पर विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद गदनापुर निवासी युवक ने फोन कर गांव से अपने कई साथियों को बुला लिया। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले युवक को नुमाइश में तलाश कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध में दूसरे पक्ष के भी लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसों और बेल्ट चली। दुकानदारों व नुमाइश देखने आए लोगों ने किसी प्रकार मारपीट कर रहे दोनों गुटों के लोगों को अलग-अलग कर उन्हें शांत कराया। कस्बा चौकी प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि नुमाइश में किसी तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली है। फिर भी जानकारी की जा रही है।