{"_id":"60159d398ebc3e33df42fd70","slug":"fight-kannauj-news-knp60894815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल
विज्ञापन
तिर्वा। जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इनमें धारदार हथियार चल गए। इसमें दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
शनिवार को थाना इंदरगढ़ के उदाईयापुर गांव निवासी वीरभान व कन्हैयालाल के बीच आबादी की भूमि पर कूड़ा डालने को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। इस पर दोनों पक्षों के लोगों की ओर से लाठी व धारदार हथियार निकल आए। जमीन पर स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में एक पक्ष से केला देवी पत्नी रतीराम, खुशबू पुत्री रतीराम, अर्चना पत्नी सुनील कुमार, रतीराम पुत्र बृजराज, कन्हैयालाल पुत्र रतीराम घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से विमला देवी पत्नी राजेंद्र, वीरभान पुत्र दीनदयाल, रामनरेश, राजेंद्र कुमार, पुत्रगण दीनदयाल, अलका पुत्री राजेंद्र, मोहनी पुत्री वीरभान घायल हो गईं।
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाकर घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मारपीट की सूचना पर टीम भेजी गई थी। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।