फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fight after Panchayat at former MLA's house, report on 17

Kannauj News: पूर्व विधायक के घर हुई पंचायत के बाद मारपीट, 17 पर रिपोर्ट

Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 26 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fight after Panchayat at former MLA's house, report on 17
कन्नौज। मारपीट के पुराने मामले में पूर्व विधायक के आवास पर हुई पंचायत के दौरान ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से गालीगलौज करते हुए हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत करवाया। मारपीट में घायल हुए दूसरे पक्ष के युवक ने दो नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर के रहने वाले सौरभ राठौर ने कुतुलपुर मोहल्ले के रहने वाले पिंटू गिहार व उसके भांजे और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पंचायत के बाद मारपीट का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित के मुताबिक उसके भाई आकाश राठौर के साथ आरोपितों ने 22 मई 2023 मारपीट की थी। उसी मामले में सुलह-समझौते के लिए पूर्व विधायक स्व. बनवारी लाल दोहरे के आवास पर पिता रामबाबू राठौर, भाई आकाश राठौर के साथ पंचायत पर बुलाया गया था। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही दूसरे पक्ष के लोग गालीगलौज करने लगे और अपने 15 अज्ञात साथियों के घर में घुसकर मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से चोट भी आई हैं। मोबाइल, बाइक और स्कूटी भी तोड़ दी। आनन-फानन में मौजूद पूर्व विधायक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed