फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fearing action, the condition of the female BLO deteriorated.

Kannauj News: कार्रवाई के डर से महिला बीएलओ की हालत बिगड़ी

Thu, 27 Nov 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fearing action, the condition of the female BLO deteriorated.
छिबरामऊ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर)में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। कार्य के दबाव व काम पूरा न होने पर कार्रवाई के भय से एक आशा कार्यकर्ता की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सौ शैया अस्पताल ले गए। वहां से तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। कई घंटे इलाज के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रेमपुर निवासी आशा वर्कर राजेंद्री (60) को विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण में निर्वाचन कार्य के लिए बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिजनों के अनुसार बीएलओ कक्षा आठ तक पढ़ीं हैं। कार्य की अधिकता के दबाव में वह पिछले कई दिनों से तनाव में थीं। उन्होंने अपनी शिक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन को सूचना दी। उनकी समस्या को देखते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बीईओ आनंद द्विवेदी ने उनकी मदद के लिए दो शिक्षकों को सहायता के लिए तैनात कर दिया। इ
विज्ञापन

सके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कार्य की अधिकता और शिकायतों की जवाबदेही के दबाव में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद ग्रामीणों की मदद से सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। डाॅ. अविनाश गुप्ता ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बीएलओ के परिजनों ने बताया कि यहां उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, हालत स्थिर है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि बीएलओ की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिर्वा एसडीएम राजेश कुमार को भी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। प्राचार्य को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कम शिक्षित होने के कारण बीएलओ राजेंद्री के साथ शिक्षक आलोक मिश्रा को लगा दिया गया है। जनपद में करीब 1,522 बीएलओ हैं, जिसमें 32 बीएलओ आशा वर्कर है। विभागीय जानकारी के अनुसार यह सभी कक्षा आठ पास हैं। इन सभी को एसआईआर की जानकारी नहीं है। सीएमओ को निर्देेश दिए गए हैं। इनके साथ जानकार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed