फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   father-sons in deadly attack Three years imprisonment to seven including

Kannauj News: जानलेवा हमले में पिता-पुत्रों समेत सात को तीन साल की कैद

Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
father-sons in deadly attack

Three years imprisonment to seven including
कन्नौज। नौ साल पहले जानलेवा हमला करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाया है। अदालत ने पिता-पुत्रों समेत सात लोगों को तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अभियोजन पक्ष की ओर सात गवाह पेश किए गए। मामले की सुनवाई के दौरान एक अभियुक्त की मौत हो गई थी।
विज्ञापन




शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी श्रवण कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि गांव की रहने वाली एक महिला ने साल 2012 में राम नरायण व उसके पुत्रों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

महिला ने मुकदमा में उसको गवाह बनाया था। इसको लेकर सभी लोग रंजिश मानने लगे थे। कहा कि चार जून 2014 को वह शौच के लिए खेत पर गया था। तभी राम नरायण, रामभरोसे पुत्रगण मूलचंद्र, दीन दयाल पुत्र रोशन लाल, दीपू पुत्र गिरजाशंकर, अनिल पुत्र राम भरोसे, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डिगसरा गांव निवासी मंगली पुत्र हिमाचल व उसके पुत्र नन्हे और लाल सिंह ने घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा के बटों व लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। हत्या करने की नियत से उसको कार में डाल लिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसको बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। सुनवाई के दौरान राम नरायन की मौत हो गई।
साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज इंद्रजीत सिंह द्ववीतय ने सात लोगों को तीन-तीन साल कारावास और 11-11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।






कोर्ट ने धारा 147 में एक साल कारावास व दो-दो हजार रुपये, 323 में एक साल व एक-एक हजार रुपये, 325 में तीन साल व पांच-पांच हजार रुपये, 504 में एक-एक साल व एक-एक हजार रुपये, 506 में दो साल कारावास व दो-दो हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बताया कि सभी सजा एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed