फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Father made a deal of daughter for 50 thousand, arranged marriage with a middle-aged three times the age

पिता ने 50 हजार में किया बेटी का सौदा, तीन गुने उम्र के अधेड़ से तय कर दी शादी

Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Father made a deal of daughter for 50 thousand, arranged marriage with a middle-aged three times the age
तिर्वा(कन्नौज)। पिता ने 13 वर्षीय किशोरी की उससे तीन गुना उम्र के अधेड़ से शादी तय कर दी। अधेड़ को देखने के बाद किशोरी ने शादी से इनकार किया तो पिता ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता ने सीओ को रोते हुए आपबीती सुनाई। सीओ ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पढ़ने-लिखने की रुचि देखकर स्कूल में दाखिला करा दिया।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी की मां की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिता ने खजुआ गांव में रहने वाले 40 वर्षीय अधेड़ से 50 हजार रुपये लेकर शादी तय कर दी। गुपचुप ढंग से शादी की तैयारी शुरू कर दी। किशोरी ने अधेड़ को देखा तो उसके होश उड़ गए। किशोरी ने अपने से तीन गुना उम्र के अधेड़ से शादी करने से मना कर दिया। इस पर पिता उत्पीड़न करने लगे। सोमवार सुबह वह सीओ दीपक दुबे के पास पहुंची। उन्हें मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ ने थानाध्यक्ष ठठिया को फोन पर पीड़िता के पिता को हिरासत में लेने के आदेश दिए। इसके बाद पूछताछ शुरू की। किशोरी ने बताया कि मां नहीं हैं। पिता ने पढ़ाया नहीं है। इसके बाद सीओ ने जूनियर हाईस्कूल में दाखिला करवाया। अब मंगलवार को वह स्कूल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed