{"_id":"5f7f52428ebc3e9b7766956a","slug":"father-including-two-sons-arrested-for-rape-kannauj-news-knp5873238191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी दो बेटों समेत पिता को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी दो बेटों समेत पिता को दबोचा
विज्ञापन
कन्नौज। किशोरी के गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने आरोपी दो बेटों और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी पुलिस ने अलग-अलग शहरों में दबिश देकर की है। वहीं, चार माह से गर्भवती किशोरी पीड़िता की सुरक्षा में महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है।
मानीमऊ कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला पुलिस के सामने आया था। पुलिस ने अनुसूचित जाति पिता की तहरीर पर सोमवार रात दाईपुर निवासी करन, अर्जुन और पिता मोतीलाल के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ साझेदारी में उसने ट्रैक्टर खरीदा था। जिससे दोनों बेटा और पिता अक्सर घर आते थे। परिवार के लोगों की गैर मौजूदगी में यह लोग बेटी के साथ दुष्कर्म करते थे। जिससे बेटी चार माह की गर्भवती हो गई। हाल में बेटी का अल्ट्रासाउंड कराने पर यह जानकारी हुई है।
सीओ शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाल विकास राय, उप निरीक्षक विक्रम सिंह और एनएल सिंह ने गुरुवार को अलग-अलग शहरों से करन, अर्जुन और मोतीलाल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर जेल भेजा जाएगा।