फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers throwing tomatoes and lady's finger in garbage

कूड़े में किसान फेंक रहे टमाटर और भिंडी

Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers throwing tomatoes and lady's finger in garbage
सड़क के किनारे भिंड़ी फेकता किसान - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/जलालपुर पनवारा/तालग्राम। लॉकडाउन में किसान दोहरी मार से परेशान हैं। सबसे ज्यादा सब्जी किसानों की हालत खराब हैं। बाहर क्षेत्रों में बाजार न जा पाने से सब्जी को औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। सॉस फैक्टरियों में मांग घटने से टमाटर बर्बाद हो गया और भिंडी की भी कीमत गिर गई है। शनिवार को सदर ब्लाक के जलालपुर पनवारा क्षेत्र में कई किसानों ने टमाटर कूड़े में फेंके थे और रविवार को तालग्राम क्षेत्र में कुछ किसानों ने भिड़ी में घाटा देख उसे सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसान अशोक कुमार ने बताया कि इस बार 24 बीघा में टमाटर की खेती की थी। लॉकडाउन से खरीदार न मिलने पर टमाटर फेंकने पड़ रहे हैं। ब्रज किशोर ने छह बीघा, राजेंद्र कुमार व प्रेमचंद्र ने पांच-पांच बीघा टमाटर की खेती की थी। मुनाफा तो दूर लागत न निकलने पर ये सभी अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहे हैं। भाड़ा तक न निकल पाने से मजबूरी में किसान टमाटर, भिंडी फेंकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी तालग्राम के अनुसार, लॉकडाउन से पहले महंगी भिंडी आज महज चार रुपये किलो बिक रही है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे आदि में खपत न होने से इसके दाम औधे मुंह गिर पड़े हैं। बीज, खाद, सिंचाई व तुड़ाई के बाद मुनाफा तो दूर किसानों को लागत निकलना मुश्किल पड़ रहा है। मजबूरी में कई किसानों ने रविवार को भिंडी को सड़क पर फेंक दिया। अमोलर क्षेत्र में दो सौ बीघा से अधिक क्षेत्रफल में किसानों ने भिंडी की खेती कर दांव लगाया। लॉकडाउन के कारण मंडियों में मांग न होने से किसान परेशान हैं। ऐसे में इसके दाम लगातार गिरने से परेशान किसान इन्हें फेंकने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed