{"_id":"6aff41a3fa5a4b90e40586c5","slug":"farmers-should-increase-their-profits-by-reducing-cultivation-costs-kannauj-news-c-214-1-knj1006-159509-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेती की लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेती की लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाएं किसान
विज्ञापन
कन्नौज। खेती को लाभकारी बनाने के साथ मिट्टी की उर्वरता बचाने के लिए किसानों को अब प्राकृतिक और संतुलित खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रबी अभियान-2026 के तहत संचालित सघन खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत उमर्दा ब्लॉक के बेलामऊ सरैया और तालग्राम ब्लॉक के तेरारब्बू गांव में गुरुवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें उत्तर प्रदेश शासन के कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और करीब 605 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाना जरूरी है। गेहूं, जौ और बाजरा के प्रमाणित बीजों पर शासन की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों को मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व, यूरिया और डीएपी के विकल्प, नैनो उर्वरकों का वैज्ञानिक उपयोग तथा हरी खाद और जैविक खाद के लाभ बताए। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और दलहन व तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर दिया।
किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और फार्मर आईडी बनवाने के लिए भी प्रेरित किया। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का जरूरत से अधिक प्रयोग मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक है। किसान मिट्टी की जांच के आधार पर ही खाद का इस्तेमाल करें। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने उन्नत बीज प्रजातियों और उन पर मिलने वाले सरकारी अनुदान की जानकारी दी।
विज्ञापन
पराली जलाने के बजाय खेत में मिलाएं
कुलजीत सिंह ने किसानों से फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व और उपयोगी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं। डी-कम्पोजर के माध्यम से अवशेषों को सड़ाकर खेत में मिलाने से जैविक कार्बन बढ़ता है और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है।