{"_id":"6675e725cc5194090b06b8e9","slug":"farmers-should-get-their-crops-insured-on-time-dm-kannauj-news-c-214-1-knj1005-114769-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों का समय पर बीमा करा लें किसान: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों का समय पर बीमा करा लें किसान: डीएम
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला बैंकर्स समिति की बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि मत्स्य एवं पशु पालक किसानों को भी क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जाए। मत्स्य एवं पशु पालक किसान भी अपना केसीसी कार्ड बनवा लें और इस योजना से लाभान्वित हों।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों को अपनी फसल का बीमा कराने के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। सभी कृषक पोर्टल, बैंक आदि के माध्यम से अपनी फसल का बीमा कराकर दैवी आपदा से आपकी फसल में होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके। इस योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत निर्देश दिए कि कस्बों में जाकर, संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर लोगों को इस कल्याणकारी योजना की जानकारी दें। जिससे लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
सीडी रेशियों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कोटेक महिंद्रा बैंक की स्थिति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य शतप्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, नाबार्ड बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, एलडीएम सहित आदि अधिकारीगण व विभिन्न बैंकों के बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।