फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers' pain, 150 bigha crop submerged

Kannauj News: किसानों का दर्द, 150 बीघा फसल डूबी

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' pain, 150 bigha crop submerged
कन्नौज। शेखाना नाले का पानी अब सदिकापुर के बाद दरियापुर पट्टी के किसानों को दर्द दे रहा है। नाले के तेज बहाव से गांव में 150 बीघा आलू और सरसों की फसल डूब गई है। अभी तक जिले से कोई भी अधिकारी मौके का निरीक्षण करने नहीं गया। ऐसे में किसानों को चिंता है कि उनके नुकसान की भरपाई कौन करेगा।
विज्ञापन


शहर की सीमा से सटे सदिकापुर गांव तक शेखाना नाले को अधूरा छोड़ दिया गया। शहर के कई मोहल्लों के घरों का दूषित पानी इस नाले के जरिए गांव तक पहुंच गया। नतीजा यह हुआ कि सदिकापुर गांव में करीब 250 बीघा खेतिहर जमीन पर पानी भर गया और उसमें जलकुंभी की बेल पनप गई। गांव के 50 से अधिक लोग खेती होते हुए भी मजदूरी को विवश हो गए। नाले का पानी गांव तक पहुंच गया और लोगों के घरों के सामने भर गया।जिस पर कई लोगों ने पलायन का निर्णय लिया और मकानों के आगे बिक्री करने के लिए पोस्टर भी चस्पा कर दिए। इसके बाद नाले का पानी आगे बसे गांव दरियापुर पट्टी में पहुंच गया और यहां 150 बीघा खेत पानी में डूब गए। इस समय खेतों में आलू, गेहूं और सरसों की फसल खड़ी है। पानी एक खेत से होते हुए दूसरे खेतों तक पहुंच रहा है। गांव के किसान खेतों के आसपास मिट्टी डालकर ऊंची खाई बना रहे हैं, जिससे कि पानी खेतों में न पहुंच सके। ग्राम प्रधान देशराज दोहरे का कहना है कि प्रशासन अलियापुर गांव से राजघाट तक नाला बनवा दे और उसमें शेखाना नाले को टेप कर दे तो निश्चित ही समस्या से निजात मिल सकती है। अब किसानों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा। अभी तक कोई भी अधिकारी मौके का निरीक्षण करने नहीं आया।
विज्ञापन

गांव का किया जाएगा स्थलीय निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को सदिकापुर और दरियापुर पट्टी गांव में एसडीएम सदर, कानून गो व लेखपाल को भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा और किसानों के नुकसान का आंकलन भी कराया जाएगा। अलियापुर से राजघाट तक नाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed