फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers fair organized in blocks

ब्लॉकों में किसान मेले लगाकर किया जागरूक

Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers fair organized in blocks
कन्नौज/छिबरामऊ। ब्लॉक मुख्यालयों पर मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम किसान मेलों का आयोजन कर किसानों को सम्मानित किया गया। कृषि अधिकारियों ने उन्नत खेती करने के तरीके बताए।
विज्ञापन

सदर ब्लाक में सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा सरकार में अमीरों को नौकरी मिलती थी। भाजपा सरकार उन युवाओं को नौकरी मिल रही है जो वास्तव में अच्छी शिक्षा लेने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उप कृषि निदेशक आरएन सिंह और सीडीओ आरएन सिंह ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सांसद ने दाईपुर निवासी किसान नंद किशोर, उदैतापुर निवासी गृह उद्योग संचालिका सुनीता चौहान, स्वयं सहायता समूह की संचालिका मीना देवी, किरन देवी, वेहरिन निवासी किसान जगदीश पाल को वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। छिबरामऊ में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। हसेरन में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, महिलाओं व बेटियों को सम्मान दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बैस, जिला संयोजक वीर सिंह भदौरिया ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बीडीओ अखिलेश कुमार तिवारी, एडीओ समाज कल्याण शिशुपाल, एडीओ कृषि रक्षा सुखवीर सिंह, एडीओ आईएसबी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर किसान रामनरेश जाटव, अनिरूद्ध कुमार बाथम, शिवप्रताप सिंह, रमाकांत तिवारी, अवनीश कुमार तिवारी, प्रवीन दुबे सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
भाजपा से बड़ा कोई किसान हितैषी नहीं
तिर्वा। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उमर्दा ब्लॉक परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने किसानों को जागरूक किया।

मेले का शुभारंभ विधायक कैलाश राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से बढ़कर किसानों का भला कोई नहीं सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हितों में कई योजनाएं चलाई जा ही है। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा ने भी संबोधित किया। बीडीओ अखिलेश तिवारी, एडीओ शमीम अहमद, विनोद गुप्ता और नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed