फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmers disillusioned with PM Kusum Yojana

Kannauj News: पीएम कुसुम योजना से किसानों का मोह भंग

Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers disillusioned with PM Kusum Yojana
कन्नौज। सोलर आधारित सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लाई गई पीएम कुसुम योजना में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले को वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिला लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। 317 किसानों के लक्ष्य के मुकाबले केवल 24 किसानों ने आवेदन किया, जिनमें से 23 को ही योजना का लाभ मिल सका है।
विज्ञापन

सरकार ने बिजली की खपत कम करने और सोलर को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की थी। जिले के लिए 317 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष केवल 24 किसानों ने आवेदन किया और 23 ने अंशदान जमा किया। योजना में किसान दो एचपी से लेकर 10 एचपी तक के सोलर पंप ले सकते हैं। दो एचपी पंप के लिए चार इंच, तीन एवं पांच एचपी के लिए छह इंच की बोरिंग अनिवार्य है। 7.5 एचपी और 10 एचपी के लिए आठ इंच की बोरिंग आवश्यक है। किसान को 60 फीसदी का अनुदान भी दिया जाता है। इसके बावजूद किसान इसमें कम रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की योजना में जहां 60 फीसदी का अनुदान मिलता है। वहीं, पीएम कुसुम सी-एक योजना में 90 फीसदी का अनुदान दिया जाता है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि योजना का समुचित प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कम अनुदान की वजह से किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शासन स्तर से जल्द ही योजना के तहत मिलने वाले अनुदान को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed