{"_id":"65833182962088ad0508ecdb","slug":"farmers-death-murder-charges-uproar-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7102-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान की मौत, हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान की मौत, हत्या का आरोप, हंगामा
Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। किसान का शव पेड़ से लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा किया है। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने तीन घंटे तक शव फंदे से उतरने नहीं दिया।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह वह मवेशियों के लिए भूसा लेने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ से किसान का शव फंदे पर लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने पर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति को मिली थी जान से मारने की धमकी
पत्नी ने बताया कि दो महीने पहले उसकी बेटी के साथ गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ की थी। पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी, जिस पर आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपित के दबाव के कारण बेटी ने कोर्ट में अपने बयान बदल दिए थे। मंगलवार को पति कन्नौज कोर्ट गया था। वापस लौटते समय आरोपियों ने पति को जान से मार देने की धमकी दी थी।