{"_id":"644c13bd36a57e680b0f40e4","slug":"farmers-dead-body-found-hanging-kannauj-news-c-12-1-205841-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: किसान का शव फंदे से लटका मिला, परिजन बोले- आत्महत्या के कारणों का नहीं पता, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: किसान का शव फंदे से लटका मिला, परिजन बोले- आत्महत्या के कारणों का नहीं पता, जांच शुरू
Sat, 29 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:13 AM IST
सार
खड़िनी चौकी क्षेत्र के थुलरिया गांव निवासी वेदराम (44) पुत्र रामेश्वर खेतों पर काम करने के लिए गया था। दोपहर के समय पत्नी सरोजनी जब खाना लेकर खेत पर पहुंची, तो वेदराम पास ही खड़े शीशम के पेड़ पर पायजामे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के खड़िनी क्षेत्र में खेत में काम करने के लिए गए किसान ने शीशम के पेड़ पर पायजामे से फंदा लगा लिया। खाना लेकर पहुंची पत्नी ने पेड़ से लटका देखकर चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव को पेड़ से नीचे उतार लिया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
खड़िनी चौकी क्षेत्र के थुलरिया गांव निवासी वेदराम (44) पुत्र रामेश्वर खेतों पर काम करने के लिए गया था। दोपहर के समय पत्नी सरोजनी जब खाना लेकर खेत पर पहुंची, तो वेदराम पास ही खड़े शीशम के पेड़ पर पायजामे से लटका मिला। चीखपुकार सुनकर पहुंचे किसानों ने वेदराम को पेड़ से नीचे उतारा पर तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पत्नी समेत बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वेदराम के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक बेटी की शादी कर चुका है। परिजन आत्महत्या के कारणों को नहीं बता सके। वहीं चौकी इंचार्ज आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन