{"_id":"699370a52aebd0f4090b1fad","slug":"farmers-body-found-in-field-murder-charge-sparks-uproar-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144812-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेत में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
फोटो:17: चंद्रपाल यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
सौरिख। थानाक्षेत्र के नगला वीरभान गांव रात में गेहूं की फसल में पानी लगाने गए किसान का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने जबरदस्ती की तो महिलाओं से तीखी झड़प हुई और महिलाएं लोडर के आगे खड़ीं हो गईं। हालांकि थाना प्रभारी के जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
नगला वीरभान गांव निवासी किसान चंद्रपाल सिंह यादव (50) अविवाहित थे और भाई की खेती की देखभाल करते थे। वह रविवार रात गेहूं में पानी लगाने खेत पर गए थे। सुबह वापस नहीं लौटे तो परिजन ने खोजबीन की। उनका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। इस पर परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। माैके पर पहुंची पुलिस ने परिजन के आरोपों को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस शव उठाकर ले जाने लगी तो महिलाओं ने लोडर को आगे से घेर लिया और कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गईं।
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगते ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी लिए। डॉग ने खेत के चक्कर लगाए और बैठ गया। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में भी लिया है। सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार मलिक ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।

फोटो:17: चंद्रपाल यादव की फाइल फोटो- फोटो : संवाद