{"_id":"6971195583a927a7c70c0ab5","slug":"farmers-are-disappointed-on-farmers-day-kannauj-news-c-214-1-knj1006-143585-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान दिवस में किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान दिवस में किसान मायूस
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित होने वाला किसान दिवस बुधवार को औपचारिकता बनकर रह गया। डीडी कृषि कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कई विभागों के जिला स्तर के आला अधिकारी नदारद रहे। अधिकारियों की इस बेरुखी से दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे किसान मायूस होकर लौटे।
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। इनायतपुर ठठिया निवासी किसान उदय नरायण त्रिपाठी ने ईशन नदी में चेक डेम निर्माण की मांग की, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने ठठिया विशिष्ट मंडी में धर्मकांटा न होने से हो रही परेशानी का भी जिक्र किया। किसानों ने फरवरी माह से शुरू होने वाली मक्का की बोआई के लिए निर्धारित दाम पर अच्छी किस्म के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराने की मांग की। गांवों में नालियों के पास शोकपिट बनाने का सुझाव दिया गया, ताकि जल संरक्षण हो सके।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति
किसान उदय नारायण ने सिंचाई, लघु सिंचाई और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के किसान दिवस में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। सकरावा के अविनाश यादव ने सहकारिता विभाग की निष्क्रिय समितियों पर प्रकाश डाला, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने समितियों को संचालित करने और किसानों को अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध कराने की मांग की। नरायनपुर्वा के मान सिंह ने चक मार्ग निर्माण की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
निराश्रित गोवंशों से फसलों को नुकसान
किसान दिवस में पहुंचे किसानों ने निराश्रित गोवंशों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान, बिजली आपूर्ति और सिंचाई संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान की उम्मीद की थी। हालांकि, सभागार में खाली कुर्सियां और मौजूद अधिकारियों द्वारा किसानों के सवालों का असंतोषजनक जवाब दिए जाने से स्थिति निराशाजनक रही। किसानों की समस्याओं के प्रति अधिकारियों की उदासीनता ने किसान दिवस को केवल एक औपचारिकता बनाकर छोड़ दिया।
-- -- -- -- -- -- --