{"_id":"6a5fbbcadb059a0eb200d6cd","slug":"farmer-who-came-to-care-for-ailing-brother-in-law-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152946-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बीमार साले की देखभाल करने आए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बीमार साले की देखभाल करने आए किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो :34: बलवीर सिंह की फाइल फोटो।
छिबरामऊ (कन्नौज)। अस्पताल में भर्ती बीमार साले की देखभाल करने आए किसान की सोमवार देर रात खाना खाने के लिए होटल पर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के ग्राम कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी बलवीर सिंह (40) दो दिन पहले साले चंद्रभान को शैय्या संयुक्त अस्पताल में दिखाने आए थे। चंद्रभान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया था और बलवीर उनकी देखरेख के लिए अस्पताल में ही रुके हुए थे। रविवार रात 0.30 बजे बलवीर सिंह अपने बड़े साले मुकेश के साथ बाइक से सलेमपुर में कानपुर-अलीगढ़ पर खाना खाने जा रहे थे।
सिद्ध बाबा मंदिर कट के पास मुकेश ने बाइक रोकी। बलवीर जैसे ही बाइक से उतरकर सड़क पार करने लगे, तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। मुकेश ने एंबुलेंस की मदद से बलवीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वा
विज्ञापन
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बलवीर सिंह खेती-किसानी और पशुपालन के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव और परिवार में मातम छा गया है। बलवीर के परिवार में पत्नी प्रीति देवी, माता मुन्नी देवी, तीन बेटे आलोक, लकी, ऋषभ और एक बेटी दिव्या है।