फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer taught son by taking loan, became subject matter expert

किसान ने कर्ज लेकर बेटे को पढ़ाया, बन गया विषय वस्तु विशेषज्ञ

Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer taught son by taking loan, became subject matter expert
फोटो: 22: बेटे की सफलता पर रामसिंह अपनी माता को मिठाई खिलाते हुए। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा। किसान ने बैंक व रिश्तेदारों से कर्ज लेकर जिस बेटे को पढ़ाया, अब वह मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन का विषय वस्तु विशेषज्ञ/वैज्ञानिक बन गया है। साक्षात्कार का परिणाम आने के बाद घर के लोग खुशी से झूम उठे। पिता पर चढ़ा कर्ज भी जल्द उतर जाएगा।
विज्ञापन

तहसील सदर कन्नौज क्षेत्र के गांव खालेपुर्वा निवासी करीब 50 वर्षीय किसान रामसिंह का 27 वर्षीय बेटा प्रवेश कुमार विषय वस्तु विशेषज्ञ बन गए हैं। प्रवेश कुमार ने बताया कि जब वह आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या से वर्ष 2016 में बीएससी और 2018 में एमएससी कर रहे थे, तो पिता को रिश्तेदारों व परिचितों से कर्ज लेना पड़ा। घर की माली हालत अच्छी न होने की वजह से किसान क्रेडिट कार्ड से भी लोन लेकर पढ़ाई में खर्च किया।
विज्ञापन

प्रवेश कुमार का कहना है कि हालांकि परिजनों ने कभी बताया नहीं कि कर्ज लिया, लेकिन किसी तरह पता कर लेते थे। वर्तमान में प्रवेश प्रयागराज विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। दो बार नेट भी पास कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विषय वस्तु विशेषज्ञ में चयन का परिणाम आने के बाद परिजन काफी खुश हैं। पिता के पास पांच बीघा जमीन है, जिस पर खेती करते हैं। लेकिन बेटा का चयन हो जाने से अब वो कर्ज भी समय से लौटा देंगे।

फोटो: 23: प्रवेश कुमार। संवाद

फोटो: 23: प्रवेश कुमार। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed