फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer killed after being hit by a speeding bullet

Kannauj News: तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 13 Dec 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed after being hit by a speeding bullet
कन्नौज। खेत से लौट रहे किसान को गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। टक्कर से किसान घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टराें ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी करन सिंह ने बताया कि चाचा रामदास देर रात खेतों में से घर आ रहे थे। हाईवे के किनारे रामनरेश की बगिया के पास तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद करन और अंशू ने बुलेट रुकवाकर चालक का नाम पता पूछा। चालक ने अपना नाम ठठिया ग्राम के मलगई निवासी आफताब बताया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर भीड़ को एकत्रित होता देख चालक बुलेट लेकर भाग निकला। भतीजों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल काे जिला अस्पताल भर्ती कराया हालत गंभीर होने पर डॉक्टराें ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामदास के भतीजे करन ने सदर कोतवाली में बुलेट चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed