{"_id":"6462780583a2ae0b9b033a81","slug":"farmer-injured-in-collision-of-bikes-dies-kannauj-news-c-12-1-235721-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए किसान की मौत
Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 15 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोल्ड स्टोर जाते समय बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए किसान ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जैसे ही किसान का शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी अरविंद मिश्रा (62) रविवार को बाइक से फर्रुखाबाद चौराहे पर स्थित कोल्ड स्टोरेज में जा रहे थे। जैसे ही वह कांशीराम कॉलोनी के सामने पहुंचे, तभी गलत दिशा में आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में परिजन उन्हें लखनऊ ले गए। वहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक अरविंद के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी अभी अविवाहित है।