{"_id":"6322128df8002b0ebf7369c8","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-in-the-field-kannauj-news-knp718123938","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालातों में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालातों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
किसान विशुन दयाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में संदिग्ध हालात में किसान की मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर पहुंचे परिजनों को किसान का शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम भुडाहा गांव निवासी किसान विशुनदयाल (52) बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे मवेशियों के लिए खेत में चारा लेने गए थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई।
काफी देर घर न लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे। यहां शव देखकर कोहराम मच गया। मामले की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक कटियार ने परिजनों से जानकारी की। वहीं कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।