फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies due to poisonous insect bite

Kannauj News: जहरीले कीड़े के काटने से किसान की मौत

Tue, 10 Oct 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 10 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to poisonous insect bite
तालग्राम। धान की फसल में रविवार को दवा का छिड़काव करते समय एक किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां देर रात इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी शेर सिंह (50) खेतीबाड़ी करते थे। रविवार दोपहर में शेर सिंह धान की फसल में कीटनाशक दवा छिड़काव करने गए थे। जहां किसी जहरीले कीड़े ने शेर सिंह को काट लिया। घर आकर उन्होंने जहरीले कीड़े के काटने की जानकारी पत्नी को दी। इसके बाद हालत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। किसान के परिवार में पत्नी अनीता देवी, पुत्री गीता, पुत्र गौतम और प्रमोद के अलावा एक पुत्री की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed