फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies after being crushed by his tractor, seven-year-old son stopped the tractor by running

अपने ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत, सात साल के बेटे ने दौड़कर बंद किया स्टार्ट ट्रैक्टर

Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being crushed by his tractor, seven-year-old son stopped the tractor by running
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। अचानक गियर लगने से अपने ही नए ट्रैक्टर के टायर से कुचलकर किसान की मौत हो गई। सात वर्षीय बेटे ने दौड़कर चाबी से स्टार्ट ट्रैक्टर बंद किया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव तहसीपुर निवासी किसान रामानंद (45) ने करीब 20 दिन पहले खेतीबाड़ी के लिए नया ट्रैक्टर खरीदा था। बुधवार को उन्होंने आलू बुआई की मशीन भी खरीदी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के पास ट्रैक्टर स्टार्ट कर आलू बुआई मशीन को जोड़कर हाईड्रोलिक उठाकर चेक कर रहे थे। इस दौरान अचानक गियर लग गया। इससे ट्रैक्टर रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रामानंद के सात वर्षीय बेटे ने ट्रैक्टर को बंद किया। मामले की जानकारी पर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed