फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer bitten by snake, lost his life in bushfire

Kannauj News: किसान को सांप ने डसा, झाड़फूंक में चली गई जान

Wed, 02 Oct 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmer bitten by snake, lost his life in bushfire
तालग्राम। तकनीकी युग में भी लोग अंधविश्वास नहीं छोड़ रहे हैं। सांप डंसने के बाद किसान के परिजन कई घंटे झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। समय से अस्पताल न पहुंचने पर किसान की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुत्र की मौत से बुजुर्ग पिता की भी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन




तालग्राम क्षेत्र के हाजिरपुर गांव निवासी सरमन (42) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि सरमन छह भाइयों में सबसे बड़े थे। बुआई के लिए कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर घर पर सुखा रहे थे। सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब सरमन आलू को इकट्ठा कर रहे थे, तभी हाथ में सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंक कराने के लिए गांव ऊमरपुर ले गए, जहां पर झाड़फूंक के साथ उन्हें देसी दवा खिलाई गई। घर वापस आने पर आराम मिलने की बजाय हालत और बिगड़ गई। परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने ऑक्सीजन लगाई, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। भाई सुनील ने बताया कि सरमन के परिवार में पत्नी मंजू देवी, पुत्र अल्केश उर्फ आशू (16), नितिन (13) और बेटी अंजली (11) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed