फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer applying fertilizer dies after being hit by HT line

Kannauj News: खाद डाल रहे किसान की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer applying fertilizer dies after being hit by HT line
तालग्राम। ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़े होकर खेत में गोबर की खाद डालते समय किसान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। किसान को निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की एक महीने सात दिन के बाद शादी थी। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


तालग्राम क्षेत्र के ग्राम नरुइया निवासी सोनू यादव (22) खेती करते थे। परिजनों ने बताया कि सोनू यादव के पिता जगदीश चंद्र रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। खेत के ऊपर से एचटी लाइन का तार निकला है। रविवार को खेत में गोबर की खाद डालनी थी। सोनू ताऊ के बेटे नन्हू के साथ खेत पर खाद डालने गया था। ट्रैक्टर नन्हू चला रहा था और सोनू ट्रॉली पर खड़ा होकर खाद डाल रहा था।
विज्ञापन

खाद डालते समय सोनू खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गया। नन्हू ने उसे देखा और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सोनू के परिवार में मां मीना देवी, बड़ी बहन रानी और भाई दीपू है। रानी की शादी हो गई है और दीपू मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली। पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि लाइन सही है। ट्रैक्टर ट्रॉली को हाइड्रोलिक से उठाया गया था। इस कारण एचटी लाइन की चपेट में किसान आ गया। इसी कारण हादसा हो गया है। घटना की जांच की जा रही है।


सिर पर बंधना था सेहरा, लिपटा कफन
परिजनों ने बताया कि सोनू की कानपुर देहात के ग्राम मुनौरा की एक युवती से शादी तय थी। सात अक्तूबर को तिलक था और 17 दिसंबर को बरात जानी थी। घर पर शादी की तैयारी चल रही थीं। माता-पिता बेटे के सिर पर सेहरा बंधा देखना चाहते थे, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। सिर पर सेहरा बंधने से पहले ही सोनू कफन में लिपट गया। यह सोच कर परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed