फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmasist absent, medical store seal

फार्मासिस्ट न मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
farmasist absent, medical store seal
मेडिकल स्टाोर सील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान फार्मासिस्ट न मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया, जबकि अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों में ताला डालकर भाग निकले। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद नगर के अस्पताल रोड पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सीएचसी रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। उन्होंने दवाइयों का निरीक्षण किया, तो वह सही पाई गई, लेकिन फार्मासिस्ट लल्लन सिंह चौहान नहीं थे। इस पर उन्होंने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया, तथा कई दवाइयों के सैंपल भी ले लिए। जानकारी होने पर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई के बारे में पूछा, तो ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मेडिकल स्टोर की शिकायत जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद से की गई थी। डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वहीं, मेडिकल स्टोर पर छापामारी की जानकारी मिलते ही नगर के अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों में ताला डालकर भाग गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अन्य सभी मेडिकल स्टोरों पर भी छापामारी की जाएगी। लाइसेंस में जिस फार्मासिस्ट का नाम लिखा होता है, उसका दुकान पर मौजूद होना जरूरी है। इस तरह के निर्देश नए शासनादेश में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed