{"_id":"67cb3ea7def36d10fa0022f4","slug":"family-uncle-attempts-to-rape-an-innocent-girl-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126691-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पारिवारिक चाचा का मासूम से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पारिवारिक चाचा का मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
छिबरामऊ। इलाके के एक गांव में पारिवारिक चाचा ने घर में घुसकर छह वर्षीय मासूम को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मासूम का मेडिकल कराने की तैयारी शुरू कर दी।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पति दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। गुरुवार की रात वह घर में सो रही थी। तभी पारिवारिक देवर दिवाकर (21) उसके घर में घुस आया और चारपाई पर सो रही छह साल की बेटी को दबोच लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के चीखने पर उसके लात मार दी और वहां से चला गया। बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी। उसने शिकायत की तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि महिला की शिकायत पर युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।